हत्‍या के बाद आज रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना, रिलीज का काउंटडाउन हुआ शुरू

Sidhu Moosewala News Song : हत्‍या के बाद आज रिलीज होगा पहला गाना, | live

Sidhu Moosewala New Song : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के बाद गुरूवार को उनका नया गाना रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी मूसेवाला के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई है।

सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ ट्वीट किया गया है कि सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक यू–ट्यूब चैनल पर शाम 6 बजे नया गाना रिलीज किया जाएगा। गाना एसवाईएल पर होगा। गाने के सिंगर भी सिद्धू मूसेवाला ही थे और गाने के लिरिक्‍स और कंपोजिशन भी सिद्धू मूसेवाला ने ही की थी। खास बात ये है कि उनकी मौत के बाद पहला गाना रिलीज किया जा रहा है।

 

Read Also – Jaadugar Trailer: पंचायत सचिव को प्यार ने बनाया फुटबॉलर, क्या चला पाएंगे अपना जादू

 

मूसेवाला का ये गाना एसवाईएल पर आधारित है। एसवाईएल पर हरियाणा और पंजाब के बीच सालों पुराना विवाद है। गाने की जानकारी वाले पोस्‍ट पर मूसेवाला के फैंस अभी–भी उन्‍हें याद कर रहे हैं।

 

बीते 29 मई को पंजाब के मानसा में मूसेवाला की हत्‍या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्‍या उस समय हुई थी जब वो अपने घर से बिना सुरक्षाकर्मियों और बिना बुलेटप्रूफ कार में अपने दोस्‍तों के साथ अपने किसी रिश्‍तेदार के घर जा रहे थे। मूसेवाला की काले रंग की थार को हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं जिसके बाद मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मूसेवाला की हत्‍या के बाद लॉरेंस बिश्‍नोई ने फेसबुक पोस्‍ट कर जिम्‍मेदारी ली थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *