चांदी का वायदा भाव रिकॉर्ड 2.05 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, वैश्विक बाजारों में यह 66 डॉलर प्रति औंस के पार

Silver Rate Today, Silver Price Record, MCX Silver Futures, Silver 2 Lakh, Bullion Market, Commodity Trading, Silver Lifetime High, Precious Metals, MCX News, Silver Rate Today, 12 December 2025

Silver Rate Today : वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें बुधवार को बढ़कर 2,05,934 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी, आपूर्ति में कमी के संकेतों और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने चांदी की कीमतों में उछाल आया है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 8,179 रुपये या 4.14 प्रतिशत चढ़कर 2,05,934 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।Silver Rate Today  Silver Rate Today  Silver Rate Today 

Read also-दिल्ली सरकार प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों से प्रभावित श्रमिकों को दस हजार रुपये का करेगी भुगतान

मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। इसी तरह मई 2026 के अनुबंधों की कीतम में 8,148 रुपये या 4.06 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,08,796 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 169 रुपये या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Read also- एकाधिकार भारत के लिए अभिशाप, MSME को अर्थव्यवस्था की मजबूत पकड़ देनी होगी- राहुल गांधी

वहीं अप्रैल 2026 के अनुबंधों का भाव 273 रुपये या 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,37,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही।कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,353.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 4.65 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.27 डॉलर प्रति औंस रही।Silver Rate Today 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *