हाथरस मामले में PM मोदी ने CM योगी से बात की; कही ये खास बात

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद राजनीतिक घमासान जारी है। बुधवार को पीएम मोदी ने राज्‍य के सीएम से फोन पर बात की और मामले में निष्‍पक्ष और कड़ी जांच के लिए कहा। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया पर दी है। सीएम योगी ने ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

 

 

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही हाथरस गैंगरेप की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए कहा है।

 

हाथरस जिले के एक गांव में दो सप्ताह पहले 19 वर्षीय एक महिला के साथ निर्मम तरीके से सामूहिक बलात्कार किया गया था। मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी गंभीर चोटों के कारण पीडि़ता की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में नाराजगी और बढ़ गई और अब परिजन विरोध और न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

अधिकारी ने कहा कि सचिव गृह, भगवान स्वरूप, एसआईटी का नेतृत्व करेंगे और डीआईजी, चंद्रप्रकाश, और कमांडेंट पीएसी आगरा, पूनम इसके सदस्य होंगे। अधिकारी ने कहा कि एसआईटी को सात दिनों में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

 

महिला के साथ 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार किया गया था जिसके बाद उसे गंभीर चोटों के साथ अलीगढ़ के जे एन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के कोई संकेत नहीं मिलने के बाद उसे सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *