उत्‍तर प्रदेश में फिर गंगा नदी में 6 और शव तैरते मिले

कोरोना पॉजिटिव : देश में अब तक इतने नेताओं को हुआ कोरोना | Total tv, news, live

उत्‍तर प्रदेश में आज फिर गंगा नदी में 6 और शव तैरते मिले। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि संदिग्‍ध कोरोना वायरस पीड़ितों के छह और शव उत्तर प्रदेश में गंगा में तैरते पाए गए।

फतेहपुर सदर तहसील के उप–कलेक्टर (एसडीएम) प्रमोद झा ने कहा कि उन्हें रविवार सुबह नदी में तैरते शवों के बारे में जानकारी मिल थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान नदी से छह क्षत–विक्षत शव बरामद किए गए हैं।

एसडीएम ने कहा कि बाद में दिन में, डॉक्टरों की एक टीम ने कोविड के दिशानिर्देशों के मुताबिक भिटोरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया।

एसडीएम ने कहा कि शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है क्योंकि वे पूरी तरह से सड़ चुके थे और ऐसा लगता है कि वे दूर–दूर से तैरते हुए आए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, बलिया के नरही इलाके में उजियार, कुल्हड़िया और भरौली घाटों पर कम से कम 52 शव तैरते देखे गए थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *