इंडो वेस्टर्न ड्रेस में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री ने इंडोवेस्टर्न आउटफिट में अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बता दें कि, सोनम कपूर की लुक को उनकी सिस्टर रिया कपूर ने स्टाइल किया है।

Image

Image

अभिनेत्री सभी तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री 4 साल बाद मां बनने जा रही है। साल 2018 अभिनेत्री बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस स्पेशल फोटोशूट के लिए सोनम ने शाही पोशाक पहना हुआ है। साथ ही बैकग्राउंड में भी शाही सामान रखे नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर को हाथीदांत साड़ी पहना हुआ है, इसके साथ उन्होंने मोतियों का हार पहना हुआ है। अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और बड़े गोल झुमकों में बहुत सुंदर लग रही हैं, कई बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे है। बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो फैन के लिए अलग-अलग पोस्ट करती रहती हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *