सोनू सूद ने चलती ट्रेन के गेट पर बनाया वीडियो, रेलवे ने लगाई फटकार

Sonu Sood Train Video, सोनू सूद ने चलती ट्रेन के गेट पर बनाया वीडियो, रेलवे ने ....

गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद एक वीडियो शेयर कर चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठने को लेकर फटकार लगाई है। दरअसल अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह एक ट्रेन के दरवाजे के पास फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं।

 

 

 

इस वीडियो में ‘मुसाफिर हूं यारो, न घर है न ठिकाना..मुझे चलते जाना है…बस चलते जाना है’बज रहा है।  इस गाने पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूर्जर्स सोनू सूद के समर्थन में हैं तो कुछ चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठने को लेकर नसीहत दे रहे हैं। अब रेलवे विभाग ने भी इस वीडियो को लेकर सोनू सूद को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया है। उत्तर रेलने ने कहा कि ‘खतरनाक’ है..आप भारत के लोगों का रोल मॉडल हैं। इस वीडियो से देश में गलत संदेश जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *