राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्या शामिल होंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ? अब आई नई तारीख

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा व कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरियां बुधवार को अचानक से खत्म हो गई।जब कांग्रेस  की पूर्व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की इसमें अहम भूमिका रही। दोनों पार्टियों नें सीट शेयरिंग के बाद एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन सकी।लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस में गठबंधन  होने के बाद अब ये अहम सवाल उठता है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोडो  न्याय यात्रा में कब शामिल होंगें।आइए जानते हैं

Read also-विक्रम राठौड़ ने चौथे टेस्ट से पहले रांची की पिच को “टर्न के साथ विशिष्ट भारतीय विकेट” करार दिया

अब शामिल होंगे अखिलेश यादव – सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अब राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा में शामिल हो सकते है।यह यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होकर 25 फरवरी को  फतेहपुर सीकरी होते हुए राज्सथान जाएगी । अखिलेश यादव के यात्रा मे शामिल होने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा उन्होंने पहले ही यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था । पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उन्हें 24-25 फरवरी को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला था ।

17 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव –बुधवार को सीट शेयरिंग पर ,सहमति बनने के बाद यूपी में कांग्रेस व सपा गठबंधन पर सहमति बन सकी । कांग्रेस यूपी में 17 लोकसभा सीटों पर  चुनाव लड़ेगी । वहीं सपा 63 सीटों पर अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *