विक्रम राठौड़ ने चौथे टेस्ट से पहले रांची की पिच को “टर्न के साथ विशिष्ट भारतीय विकेट” करार दिया

Cricket news – भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की मेजबान कर रहे रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर काफी दरारें हैं और ये स्पिनरों की मददगार दिख रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी कंडीशन से निपटने के लिए टीम में काफी फायरपावर मौजूद है।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं लेकिन वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत ब्रेक दिए जाने के बाद वे रांची टेस्ट में नहीं खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट के इस कदम को देखते हुए लोगों का मानना है कि भारतीय शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में स्पिन ट्रैक के साथ उतरेगा।

मैच से पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा कि हम जब भी भारत में खेलते हैं तो पिच पर सवालिया निशान लग जाता है। ये एक खास भारतीय अंदाज वाला विकेट है, दरारें हैं, इस विकेट में हमेशा दरारें थीं। ये टर्न होगा, लेकिन ये कितना टर्न होगा और कब से टर्न होगा, इसे लेकर हम श्योर नहीं हैं। लेकिन हमारी टीम में काफी बैलेंस है।

Read also- अमूल मतलब विकास,किसानों का सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर-पीएम मोदी

राठौर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हर टेस्ट मैच अहम होता है। डब्ल्यूटीसी अंकों के साथ, हर खेल अहम है। यहां तक कि हम भी बुमराह को सभी मैचों में मैदान पर उतारना पसंद करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य से ये ज्यादा सही नहीं है क्योंकि पिछले तीन मैचों में उन पर जिस तरह का वर्कलोड था, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की है और काफी दिल से, काफी कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में जिस तरह का शेड्यूल है, आईपीएल और दूसरे सभी मुकाबलों के लिए ये महसूस किया गया कि उन्हें ब्रेक दिया जाना चाहिए। वे पूरी तरह फिट हैं लेकिन ये महसूस किया गया कि बेहतर है कि उन्हें ब्रेक मिल जाए क्योंकि मैचों के बीच शायद ही कोई बदलाव का समय था।वहीं चोट से उबरने की कोशिश में लगे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के. एल. राहुल भी चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उनका धर्मशाला में होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में खेलना मुश्किल दिख रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *