Speaker Election: लोकसभा में आज स्पीकर का चुनाव, पीएम मोदी पेश करेंगे ओम बिरला को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker Election:

Lok Sabha Speaker Election: संसद में आज यानी बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।एक ओर से जहां बीजेपी समेत तमाम (NDA) के सभी घटक दलों ने ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है।वहीं, विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तरफ से के. सुरेश को  मैदान में उतारा है। सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों ही पार्टियां लोकसभा का स्पीकर पद चाहती है।(NDA)उम्मीदवार ओम बिरला राजस्थान के कोटा से लोकसभा सांसद हैं और वे पहले भी भाजपा के कार्यकाल में स्पीकर पद की अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Read Also: Mental Health: बस इन बातों पर ध्यान देकर रख सकते हैं अपने मेंटल हेल्थ को दुरुस्त

जबकि इंडिया रिलायंस के उम्मीदवार के. सुरेश केरल से आते हैं और आठ बार के सांसद हैं. संसद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव पेश करेंगे ।

आम तौर पर नहीं होते चुनाव-  जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमतौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं होता है। बल्कि पक्ष और विपक्ष की आम सहमति से लोकसभा स्पीकर को चुन लिया जाता था, लेकिन इस बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार व विपक्ष आमने सामने हैं।

 

Read Also: गंगा-तीस्ता जल बंटवारे पर CM ममता बनर्जी ने PM को क्यों लिखी चिट्ठी ? जानें

लोकसभा के नए स्पीकर पद का चुनाव  सुबह 11 बजे चुनाव होगा। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में लगे हुए है।इस बीच टीएमसी ने विपक्षी उम्मीदवार के सुरेश को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। एनडीए ने ओम बिरला तो विपक्ष ने के सुरेश को अपना लोकसभा स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।सर्वसम्मति नहीं होने के कारण स्पीकर पद के लिए चुनाव हो रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *