Sports News: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sports News:

Sports News:  क्रिकेट जगत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखकर भारत ए की तरफ से खेलते हुए रविवार को श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और इस तरह से लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस 15 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचा रखा था। Sports News:  

Read Also- दिल्ली में गहराया जल संकट, कालकाजी इलाके में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

उन्होंने 29 गेंद पर 94 रन बनाए जिसमें 10 चौके और आठ छक्के शामिल हैं। सूर्यवंशी ने इस दौरान श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने की लिस्ट ए में बनाए गए सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूर्यवंशी लिस्ट ए में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक बनाने के करीब थे, लेकिन उन्होंने नौवें ओवर में मिड-ऑफ पर कैच दे दिया। उस समय भारतीय टीम का स्कोर 132 रन था। उन्होंने श्रीलंका की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए पांच छक्के और उतने ही चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। Sports News:  

Read Also-Assam: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भक्तों के आने के साथ ही अंबुवाची मेले की तैयारियां हुई तेज

लीग चरण में बड़ा स्कोर न बना पाने के बाद सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।उन्होंने जिन पहली पांच गेंदों का सामना किया उन पर दो छक्के और तीन चौके लगाए।सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज दुलज समुदिता की गेंदों पर दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाए गए उनके तीन छक्के उनकी पारी की मुख्य विशेषता थे।सूर्यवंशी जेक फ्रेजर मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब थे, लेकिन छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हो गए।

सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया।इस दौरे के दौरान उन्हें सीनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *