NEET UG 2026: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियी में जुटे अधिकारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

NEET UG 2026: देश भर में नीट-यूजी के परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दोबारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे।अंदर जाने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों की तलाशी ली और जांच की; कई केंद्रों पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा था। एनटीए उन छात्रों के लिए नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिनकी तीन मई की पिछली परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। NEET UG 2026:

Read Also- दिल्ली में गहराया जल संकट, कालकाजी इलाके में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

रविवार को परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी, जिसमें इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।यह परीक्षा भारत के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में हो रही है। एनटीए के मुताबिक 95,000 से ज्यादा परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। NEET UG 2026:

Read Also- Sports News: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अधिकारियों ने बताया कि कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी फीड की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली की जा रही है। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं।पुनर्परीक्षा से पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उम्मीदवारों से बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित एक योग कार्यक्रम में प्रधान ने कहा कि उन्हें एनटीए, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, शिक्षा जगत और छात्रों पर पूरा भरोसा है। NEET UG 2026:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *