Sports: वडोदरा कोटांबी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी को तैयार, वेस्टइंडीज-भारत में होगी भिंडत

VADODARA KOTAMBI STADIUM:

VADODARA KOTAMBI STADIUM: गुजरात के बड़ौदा में मौजूद कोटांबी स्टेडियम अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है।नवनिर्मित स्टेडियम 22 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ओडीआई) सीरीज की मेजबानी करेगा।

Read also-Crime: एक्शन मे गुजरात पुलिस, Angioplasty केस में छह आरोपी गिरफ्तार

दर्शकों को मिलेगी ये सुविधाएं – स्टेडियम की क्षमता 32,000 से ज्यादा दर्शकों, 35 लग्जरी कॉरपोरेट बॉक्सों की है।स्टेडियम में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है, जिसमें रेफरी, अंपायर, वीडियो विश्लेषक, भ्रष्टाचार विरोधी इकाई और कमेंटेटर बॉक्स समेत मैच अधिकारियों के लिए खास कमरे शामिल हैं।क्रिकेट के बुनियादी ढांचों से लैस ये स्टेडियम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है।

Read also-मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि, नेताओं और कलाकारों ने जताया दुख

टी20 मैच में वेस्टइंडीज से भारत की भिंडत-  भारतीय महिला टीम 15 दिसंबर से वेस्टइंडीज की महिलाओं के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है । बता दें कि पहले तीनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 22 दिसंबर से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *