Share Market: कच्चे तेल के दाम में नरमी से शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 776 अंक चढ़ा

Share Market: शेयर बाजार में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट सोमवार को थम गयी। पश्चिम एशिया संकट कम होने के साथ कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में 776 अंक की तेजी आई जबकि एनएसई निफ्टी 228 अंक के लाभ में रहा।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,835.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 841.74 अंक चढ़कर 76,901.51 अंक तक चला गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 228.50 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,995.95 अंक पर बंद हुआ।Share Market: 

Read Also-मुंबई के आयकर सिंधु’ भवन में वित्त मंत्री बोली- आम लोगों के हित में काम करे आयकर अधिकारी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल का शेयर सबसे अधिक 5.70 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 9.40 प्रतिशत टूटकर 87.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,892.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर बयान

छोटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 1.71 प्रतिशत और मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 2,091.68 अंक यानी 2.67 प्रतिशत नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 566.85 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की गिरावट आई।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। Share Market: 

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। वहीं अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक टूटकर 76,059.77 अंक और निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 अंक पर बंद हुआ था। Share Market: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *