Delhi: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बड़ी मेजबानी कर रहा है। राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में आज से 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज़ हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग की मेजबानी में आयोजित इस चैंपियनशिप में 25 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने आए 25 देशों के सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रतिनिधिमंडलों का दिल्ली में हृदय से स्वागत है। आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ दें, यादगार पल रचें और दिल्ली की आत्मीयता अपने साथ लेकर जाएं। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
आज से 2 अगस्त तक… pic.twitter.com/VJsf8Sj8U3
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 27, 2026
Read Also: New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों पर सुनवाई करेगा
त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग की मेजबानी में हो रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कॉमनवेल्थ के 25 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट बताया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।
Read Also: CJP: अभिजीत दिपके ने वीडियो शेयर करके समर्थकों का जताया आभार, बोले- 37 दिनों के बाद आज आराम से…
शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के बदलते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की पहचान है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट और नई खेल संस्कृति विकसित करने पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है और पिछले वर्षों से लंबित 40 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि का भी भुगतान किया गया है। उनका कहना था कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेंगे और दिल्ली को एक मजबूत खेल राजधानी के रूप में स्थापित करेंगे।
25 देशों की भागीदारी के साथ शुरू हुई यह चैंपियनशिप आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों की गवाह बनेगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन राजधानी के खेल ढांचे को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
