Share Market: बैंकिंग शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 130 अंक मजबूत….

Share Market: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को सुधार हुआ और वे बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इनमें भारी गिरावट आई थी।बैंकिंग शेयरों में बढ़त और अमेरिका में महंगाई का आंकड़ा उम्मीद के मुकाबले अधिक नरम रहने से ऐसी संभावना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति के मामले में कम आक्रामक रुख अपनाएगा।हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से दोपहर के कारोबार में निवेशकों का उत्साह कम रहा और मुनाफा वसूली देखी गई।

Read Also: Crime News: पत्नी का मर्डर कर भागे कॉन्स्टेबल का शव मिलने से मची सनसनी, पुुलिस ने घटनास्थल से बरामद की पिस्तौल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत बढ़कर 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,185 पर, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 26 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 24,078 पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि पावरग्रिड कॉर्पोरेशन, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लुढ़के।

Read Also: Noida Fire: नोएडा में स्कूटी चार्जिंग के दौरान आग लगने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर मची अफरातफरी

क्षेत्रीय स्तर पर कैपिटल गुड्स, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों ने बाजार की तेजी को आगे बढ़ाया। जबकि मेटल्स, आईटी, एफएमसीजी और रियलिटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा।एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।यूरोपीय बाजार बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 739 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *