Stock Market: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने निवेशकों की धारणा पर बुरा असर डाला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 388 अंक लुढ़ककर 78,154 पर, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112 अंक गिरकर 24,471 पर बंद हुआ। Stock Market
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लुढ़के। वहीं, एटरनल, इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.18 प्रतिशत बढ़कर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
Read Also: Crime Patrol 2026: ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ की मेजबानी करेंगे अभिनेता अजय देवगन , 31 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर
“जाहिर है, कच्चे तेल में हलचल शुरू हो गई है, लेकिन हैरानी की बात है कि इसका असर इंडिया VIX पर नहीं दिख रहा है, जबकि इंडिया VIX उतार-चढ़ाव और जोखिम के मामले में बाजार की धारणा बताने वाला इंडिकेटर है। हमने देखा है कि पिछले कई हफ्तों से इंडिया VIX में कोई हलचल नहीं दिखी है, बल्कि कच्चे तेल में ही हलचल या बदलाव देखने को मिला है।” Stock Market
क्षेत्रीय स्तर पर एफएमसीजी, मेटल और रियलिटी शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।जबकि आईटी और फार्मा शेयरों ने बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। जापान के शेयर बाजार छुट्टी की वजह से बंद रहे।
Read Also: पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप से मची तबाही, 111 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूरोपीय बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 1,974 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे। Stock Market

