गौतम अडानी को अब राहत मिलते दिख रही है, अब वे जोरदार वापसी कर रहे है। अगर उनकी शेयरों की बात करें तो बीते एक सप्ताह से जारी तेजी के चलते उनकी नेटवर्थ में जो इजाफा हुआ है, उसके चलते अडानी अरबतियों की लिस्ट में जोदार वापसी की है। शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट जारी होने के बाद शेयरों में आई सुनामी के कारण वे लिस्ट में 34 वें पायदान की लंबी छलांग लागाई है।
नेटवर्थ पहुंची 54 अरब डॉलर
बता दें कि गौतम अडानी की संपत्ति में बीते 24 घंटो में 1.97 अरब डॉलर की बढोतरी हुई और नेटवर्थ बढ़कर 54 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इतनी संपत्ती के साथ वे रबपतियों की लिस्ट में ऊपर चढ़कर 22वें पायदान पर पहुंच गए। बता दें कि फरवरी के अंत में उनकी संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई थी और वे 34वें नंबर पर आ गए थे।
बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसके जारी होने के अगले ही दिन अडानी के साम्राज्य में भूचाल आ गया था और निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ असर के चलते उन्हें हर बीतते दिन के साथ भारी-भरकम घाटा झेलना पड़ रहा था। महीने भर के भीतर ही अडानी के शेयर (Adani Stocks) 25 से 85 फीसदी तक टूट गए थे और ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Adani Group MCap) 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 100 अरब डॉलर के नीचे आ गया था।
Read also:पीएम मोदी को रोहित शर्मा पर भरोसा, यह तस्वीर कहती है बहुत कुछ
तीन शेयरों में आज भी अपर सर्किट
अडानी की नेटवर्थ में ये तेजी बीते एक हफ्ते से उनकी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के चलते देखने को मिली है। जहां बुधवार को अडानी के पांच शेयरों में अपर सर्किट लगा था और अन्य सभी स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए थे।वहीं गुरुवार को शेयर बजार में कारोबार के दौरान भी तीन शेयरों में अपर सर्किट लगा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

