पीएम मोदी को रोहित शर्मा पर भरोसा, यह तस्वीर कहती है बहुत कुछ

IND vs AUS,पीएम मोदी को रोहित शर्मा पर भरोसा, यह तस्वीर कहती है बहुत कुछ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ को उनके प्रधानमंत्रियों क्रमश: नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज ने टेस्ट कैप सौंपी। यही नहीं, पीएम मोदी ने कप्तान रोहित को कैप थमाने के बाद उन्हें न केवल ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिलवाया, बल्कि दोनों कप्तानों के साथ हाथ ऊपर उठाकर दोस्ती की मिशाल पेश करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने स्मिथ का भी हौसला बढ़ाया। IND vs AUS

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज जबकि सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्री के 75 बरस के मौके पर मोदी और अल्बानीज ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे।

Read also:शरद पवार ने नगालैंड CM रियो को दिया समर्थन

भारत ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। उमेश यादव मुकाबला खेल रहे हैं। यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाले में पहुंचना है तो उसे यहां हर हाल में मुकाबला जीतना हेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

IND vs AUS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *