Bollywood: सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा सनी देओल का जलवा, बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी

Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का अगला भाग है जिसमें सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना नजर आए थे। अभिनेता  ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मिशन पूरा! फौजी, साइन ऑफ कर रहा है! ‘बार्डर 2’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।

Read also-  पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया

इस पोस्ट में वह सैनिक की वर्दी में नजर आ रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसका निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज), कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। ‘बॉर्डर 2’ के अलावा देओल अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे।फिल्म ‘लाहौर 1947’ में वह प्रीति जिंटा के साथ काम करेंगे।इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में ए. आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर का गीत शामिल होगा।

Read also- अहमदाबाद विमान दुर्घटना में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AAIB की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *