Sushant Singh Case- रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी का शिकंजा, दर्ज किया आपराधिक मामला

मुंबई: हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत ड्रग्स लेते थे, बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी उनके परिवार को थी। जैसे ही ड्रग्स का मामला सामने आया तो सीबीआई के साथ एनसीबी टीम भी केस में शामिल होने की मांग करने लगी।

अब खबर है कि ड्रग्स के मामले में सक्रिय होने पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। रिया के अलावा जिन दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनका नाम फारूक शेख उर्फ फारूक बत्ता और बकुल चंदलिया हैं। यह दोनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

Also Read Man Vs Wild- एक और नया दमदार वीडियो, Bear Grylls के संग Akki के खतरनाक स्टंट

26 अगस्त को एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सेक्शन 20, 22, 27 और 29 के तहत केस दर्ज किया था, इसमें एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों के नाम शामिल किए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा था साथ ही यह पता लगाने के लिए कहा था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के पास ड्रग्स कहां से आते थे।

वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशक राकेश अस्थाना ने कहा है कि हमें ईडी को ओर से कल शाम को पत्र मिला है और ड्रग्स के मामले में आर्थिक पहलू से जांच करने को बोला है।

Also Read सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में परिवार से भी होगी पूछताछ, CBI के आगे क्यों चिल्ला पड़ीं रिया ?

उन्होंने पाया है कि रिया और सुशांत को ड्रग्स सप्लाई होती थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में एक टीम बनाएगी और इससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेगी।’

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई आज लगातार चौथे दिन पूछताछ हुई। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी सीबीआई गेस्टहाउस के बाहर स्पॉट की गईं। हर रोज केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *