BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, सुशांत सिंह को दिया गया ‘जहर’

नई दिल्ली : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके शव परीक्षण में देरी की गई ताकि जहर पेट में पाचक द्रव्यों के जरिए डिजॉल्व हो जाए। स्वामी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि अब हत्यारों की शैतानी मानसिकता और उनकी पहुंच धीरे-धीरे सामने आ रही है।

ऑटोप्सी में जानबूझकर देरी की गई ताकि एसएसआर के पेट में जहर पाचन तरल पदार्थ द्वारा विघटित हो जाए और उसकी पहचान न की जा सके।

सोमवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग की कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करनी चाहिए।

दरअसल, सोमवार को यूजर्स ने मांग की कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करनी चाहिए।

Also read भारी बारिश ने बिगाड़ा ‘Bigg Boss’ का काम, अब इस डेट को होगा टेलिकास्ट

सोमवार शाम को स्वामी ने ट्वीट किया कि सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए हिरासत में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रिया द्वारा दिए गए सबूतों और महेश भट्ट के साथ उनकी बातचीत में विरोधाभास है तो सीबीआई के पास उसे गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

आपको बता दें, हाल ही में रिया और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें नेटीजेंस ने आरोप लगाया गया है कि रिया के “शुगर डैडी” महेश भट्ट ने उसे सुशांत से ब्रेकअप करने के लिए उकसाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *