स्वाति मालीवाल BJP की साजिश का हिस्सा हैं : आतिशी मार्लेना

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM आवास में स्वाति के साथ मारपीट की घटना को सिरे से नकारते हुए इसे BJP का षड्यंत्र करार दिया है और स्वाति मालीवाल एक मोहरा बन गईं हैं।

Read Also: Weather: भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल, अभी तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है !

AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना ने स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि “जब संजय सिंह ने मीडिया पर न्यूज़ देखी कि स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन गई हैं तब वो स्वाति मालीवाल से मिले और उन्हें आश्वासन दिया। तब तक उनके सामने सिर्फ स्वाति का पक्ष था। वहीं अब उनके सामने विभव कुमार का भी पक्ष है और इस मामले से जुड़ी जो लीक्ड वीडियो आज सामने आई है, उससे साबित हो गया है कि FIR में कही गईं सारी बातें झूठ हैं। ये BJP की साजिश है एक षड्यंत्र के तहत स्वाति मालीवाल ये आरोप लगा रही हैं।”

Read Also: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आतिशी ने कहा कि “विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस में स्वाति मालीवाल के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज करा दी है और उन्होंने 13 मई को हुए पूरे घटनाक्रम को भी बताया है। कि कैसे 13 मई को स्वाति मालीवाल बिना किसी अपॉइंटमेंट के CM आवास पहुंची। गेट पर उन्हें रोका गया तो वह वहां सुरक्षाकर्मियों को धमकी देते हुए अंदर चली गईं। जिसके बाद वह जबरदस्ती CM के आवास में जाकर बैठ गईं और वहां CM से मिलने की जिद करने लगीं। इसके बाद वहां विभव कुमार आए और उन्हें बताया कि CM आज मिल नहीं पाएंगे। इसके बाद उन्होंने विभव कुमार से ऊंची आवाज में बात करके उन्हें धक्का देते हुए जबरदस्ती अंदर जाने लगीं और उन्हें धमकी भी दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया, उन्हें बाहर ले जाने के लिए कहा गया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *