T20 Series: भारत ने अफ्रीका को 61 से रन हराया, संजू सैमसन ने लगाया शतक

T20 Series:
T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार टी20 मैचों की सीरीज में एक-जीरो की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर बनाया। भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 141 के स्कोर पर सिमट गई और 61 रन से मैच हार गई।

Read Also: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने ब्राजील में जी20 संसदों के 10वें सम्मेलन में लिया हिस्सा

बता दें कि दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक के बाद भारतीय स्पिनरों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया, जिसकी बदौलत भारत ने शानदार जीत दर्ज की। अफ्रीका बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों की फिरकी में फंस गए और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। हेनरिक क्लासेन (25) अफ्रीका के लिए टॉप स्कोरर रहे। वहीं, भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके। आवेश खान को भी दो सफलता हाथ लगी।
इससे पहले भारत के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की। ये दोनों टीम के लिए पहले विकेट के लिए सिर्फ 24 रन जोड़ पाए। भारत को पहला झटका अभिषेक के रूप में लगा, वो सात रन बनाकर गेराल्ड कोएट्जी का शिकार बने। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 27 बॉल में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 182.14 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

Read Also: Congress: झारखंड में बोले राहुल गांधी – आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है BJP

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू के साथ मिलकर टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया। लेकिन, पैट्रिक क्रूगर का शिकार बने और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने संजू मिलकर पारी की आगे बढ़ाया। तिलक 167 रनों के स्कोर पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को शतक में बदल दिया। वो लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत की ओर से संजू ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 50 गेंदों में सात चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। संजू ने 47 गेंदों में सात चौके और नौ छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक था। इससे पहला शतक संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। वो भारत के लिए लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *