Sports News: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने गुरुवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि अगले महीने होने वाले एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीमों की पारंपरिक नीली किट को बदलकर केसरिया रंग की किट अपनाई जा रही है। जर्सी विवाद के राजनैतिक रंग लेने के बीच हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने स्पष्ट किया कि ये फैसला किसी के कहने पर नहीं बल्कि सिर्फ तकनीकी कारणों से लिया गया। Sports News:
Read Also- Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, भीषण हमले में सात लोगों की मौत, कई लोग घायल
टिर्की ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जर्सी का रंग बदलने के लिये किसी का दबाव नहीं था। ये सिर्फ खिलाड़ियों , कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुरोध पर किया जा रहा है। इसका कारण पूरी तरह से तकनीकी है। मैं अनुरोध करता हूं कि टूर्नामेंट से पहले ऐसा कोई अनावश्यक विवाद नहीं हो जिससे टीम और खिलाड़ियों पर असर हो।’इस कदम का बचाव करते हुए टिर्की ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों टीमें, जो 15 अगस्त से अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेंगी। टीमें ऐसा रंग चाहती थीं जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाले नीले सिंथेटिक टर्फ पर बेहतर ढंग से दिखाई दे।Sports News:
उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ की ओर से ये अनुरोध आया था ताकि वोे मैदान पर तकनीकी रूप से बेहतर ढंग से दिखाई दे सकें।टिर्की के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही नीली जर्सी के कारण नीली प्लेइंग सरफेस (खेलने की सतह) पर दिखने में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते हॉकी इंडिया को दूसरे विकल्पों पर विचार करना पड़ा।Sports News
उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप के लिए एक नई केसरिया जर्सी लॉन्च की गई है। तकनीकी रूप से, जब टीम नीले टर्फ पर खेलती है, तो नीली जर्सी के कारण दिखने में समस्या होती है। इसीलिए केसरिया और पीले रंगों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। खिलाड़ियों और कोचों ने केसरिया रंग को चुना।”
टिर्की ने ये भी बताया कि राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग किट में बदलाव कोई नई बात नहीं है।उन्होंने कहा, “पहले भी कई टूर्नामेंटों में टीम की जर्सी का रंग बदला गया है। 2014 में टीम पीली जर्सी में खेली थी, जबकि 2018 में वो हल्के नीले रंग की जर्सी में खेली थी।Sports News
“भारत के पूर्व कप्तान ने आगामी वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया और दोनों टीमों, खासकर महिला टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भरोसा जताया।टिर्की ने कहा, “हम ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि टूर्नामेंट से पहले कोई विवाद न हो और न ही टीम या खिलाड़ियों पर इसका कोई असर पड़े।”उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी, खासकर महिला टीम, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर और एफआईएच नेशं कप में शानदार खेल दिखाया है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।“Sports News:
