नेवेली एनएलसी खदान में महिला का शव बरामद, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Tamil Nadu: Woman's body recovered from Neyveli NLC mine, police arrest suspect,

Tamil Nadu: तमिलनाडु में नेवेली पुलिस ने एक महिला की हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला का शव नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) की खदान से बरामद किया गया था।  Tamil Nadu:

Read Also: शरीर में हो गई है खून की कमी! रोजाना पिएं Iron से भरपूर ये ड्रिंक्‍स, हफ्तेभर में दिखेगा असर

बता दें, मृतका की पहचान प्रभावती के रूप में हुई है। प्रभावती एक साल पहले अपने पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। दो दिन पहले वो लापता हो गई, जिसके बाद उसकी मां ने मंदराकुप्पम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और प्रभावती के मोबाइल फोन रिकॉर्ड को ट्रैक किया। उसके फोन से आखिरी कॉल संपत के नाम से आई थी। इस सुराग के बाद पुलिस ने संपत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रभावती अपने पति की मौत के बाद संपत के साथ रिश्ते में थी।

Read Also: धूप से काली पड़ गई है त्वचा? लगाएं ये होममेड पैक और पाएं चमकती और बेदाक त्वचा…

सात अप्रैल को दोनों नेवेली खदानों के पास मिले, जहां दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर संपत ने कथित तौर पर प्रभावती पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव को एनएलसी खदान परिसर के अंदर 50 फुट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। मंदरा कुप्पम पुलिस ने संपत के खिलाफ कर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *