T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जानें किसे मिली जगह किसका कटा पत्ता ?

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: 2 जून से शुरु होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय किक्रेट टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई( BCCI ) ने 30 अप्रैल को 15 सदस्यीय टीम की घोणणा कर दी है। टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों की घोषणा T20 वर्ल्ड कप के लिए कर दी गई है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ICC के इस टूर्नामेंट में 5 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। शुभमन गिल मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है।उन्हें बैकअप प्लेयर के तौर पर चुना गया है।

ऋषभ पंत की हुई वापसी

कार हादसे मे बुरी तरह चोटिल होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लगभग 15 महीने तक किक्रेट मैदान से दूर रहे। लेकिन आईपीएल 2024 में मैदान में जोरदार वापसी की अब उन्हें अपकमिंग टी 20 वर्ल्ड कप में  2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। यह ऋषभ पंत और उनके फैंस के लिए अच्छी खुशखबरी है। टीम में हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वह टी 20 वर्ल्ड कप में उपकप्तानी करते नजर आएंगे।वहीं टीम में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत, संजू सैमसन को जगह दी गई है। 20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल को मौका नहीं मिला है। शुभमन गिल ,रिंकू सिंह, को रिजर्व के तौर पर शामिल  किया गया है।

Read also-मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्यों कहा हम महिलाओं को लखपति बनाएंगे ? जानें

टी-20 वर्ल्ड  में इन खिलाडियों का मिली जगह
अपकमिंग टी टी-20 वर्ल्ड के लिए BCCI ने इन खिलाड़ियों का चयन किया।
1.रोहित शर्मा( कप्तान)
2.यशस्वी जायसवाल
3.विराट कोहली
4.सूर्यकुमार यादव
5.ऋषभ पंत
6., संजू सैमसन
7.हार्दिक पांड्या ( उपकप्तान)
8. शिवम दुबे
9.रविंद्र जडेजा
10.अक्षर पटेल
11.कुलदीप यादव
12.युजवेंद्र चहल
13.जसप्रीत बुमराह
14. मोहम्मद सिराज
15., ए सिंह

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *