टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 77 फीसदी बढ़कर 1,167 करोड़ रुपये हुआ

Tech Mahindra, Tech Mahindra Q4 results, Tech Mahindra Net profit, Tech Mahindra dividend, business news, busiess news in hindi,

Tech Mahindra Q4 results: टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 76.5 प्रतिशत बढ़कर 1,166.7 करोड़ रुपये रहा है।वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी ने 661 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।टेक महिंद्रा ने गुरुवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को 79.8 करोड़ डॉलर (लगभग 6,800 करोड़ रुपये) के नए सौदे हासिल किए.……Tech Mahindra Q4 results

Read also- सावरकर टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर SC में होगी सुनवाई

टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) मोहित जोशी ने कहा, “इस साल हमने अपनी परिवर्तन यात्रा के लिए एक मजबूत नींव रखी। अपने लोगों, नेतृत्व और क्षमताओं में रणनीतिक निवेश के जरिये हमने अपने रणनीतिक खाके को गति देने के लिए खुद को तैयार किया है।

Read also- Goa: गोवा में नारियल की पारंपरिक खेती को अब बनाया जा रहा आधुनिक

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में हमारे सौदे का आकार 2.7 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। ये हमारी ग्राहक साझेदारी की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। पूरे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 2.7 अरब डॉलर (लगभग 23,000 करोड़ रुपये) के सौदे हासिल किए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *