स्थानीय निकाय चुनावों में BJP की शानदार जीत, PM मोदी बोले- गुजरात और BJP  का रिश्ता और मजबूत हुआ

Gujarat Election Result 2026, gujarat municipal election 2026, gujarat local body election results, gujarat naga nigam election results live, गुजरात नगर निगम चुनाव रिजल्ट, गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट 2026, गुजरात मेयर इलेक्शन रिजल्ट 2026, gujarat election results, Gujarat Local Body Polls Results 2026, गुजरात कांग्रेस न्यूज,

Gujarat Election Result 2026:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों में सुशासन की राजनीति और राज्य सरकार के शानदार कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में मतदान किया।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक मेहनत से काम करेगी और गुजरात को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी।Gujarat Election Result 2026 Gujarat Election Result 2026

Read also- जीरा पानी या मेथी दाना पानी, आपकी सेहत के लिए बेस्ट ऑप्शन कौन सा?

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों की मंगलवार को जारी मतगणना के बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्णायक जीत की ओर अग्रसर होते हुए 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली हैं।पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ है। राज्य भर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में मिले प्रचंड जनादेश के लिए मैं गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार के शानदार कार्यों को देखते हुए लोगों ने सुशासन की राजनीति के लिए मतदान किया।उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों से भाजपा के परिश्रम को सराहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गुजरात की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम आने वाले समय में और भी अधिक मेहनत करेंगे और गुजरात को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों के लिए गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल परिवार की सराहना करना चाहता हूं। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। यही कारण है कि हमारी पार्टी बार-बार गुजरात की पसंदीदा पार्टी रही है।Gujarat Election Result 2026

Read also- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिन भर में ₹6500 लुढ़की कीमत

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 1,412 सीटें हासिल की हैं जबकि निर्दलीय, आम आदमी पार्टी (आप), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित अन्य दलों ने 597 सीटें जीती हैं।अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी ने अब तक 15 में से नौ नगर निगमों में जीत हासिल की है।एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसाद-आणंद, नाडियाड, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी के नगर निगमों में कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं।Gujarat Election Result 2026 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *