Terrorist: जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Terrorist Attack:

Jammu Kashmir Terrorist Attack: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर हमला करने के जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन 27 घंटे तक चला और मंगलवार सुबह समाप्त हुआ।एसएसपी जम्मू जोगिंदर शर्मा ने इसे सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता बताया और कहा, “…हमें जम्मू जिले में कुछ बड़ी घटना होने की पुख्ता सूचना मिली थी। हम पहले से ही तैयार थे और उन्हें मार गिराया गया।”

Read also-Dhanteras: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, क्या है इस त्योहार को मनाने की परंपरा ?

उन्होंने कहा, “वहां तीन आतंकवादी थे और उनमें से सभी को मार गिराया गया है। इलाका अभी भी घेरे में है क्योंकि प्वाइंट से प्वाइंट तक तलाशी ले रहे हैं। जैसे ही ये पूरी हो जाएगी हम ब्रीफिंग करेंगे।”

Read Also: Delhi Weather News: जानें दिल्ली-NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिवाली के दिन कैसा रहेगा मौसम

सेना पर किया आतंकी हमला- भारतीय सेना ने सोमवार को सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए एक ऑपरेशन के दौरान जम्मू के अखनूर सेक्टर में बीएमपी -2 टैंक तैनात किए हैं।अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया हैआतंकियों ने अखनूर सेक्टर के एक गांव में सेना के काफिले पर हमला किया था।

आतंकी का शव हुआ बरामद-  सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि हथियार सहित एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है।ऑपरेशन जारी है।अधिकारियों ने बताया कि हमला करने वाले आतंकवादियों की संख्या तीन मानी जा रही है।सैनिकों की जवाबी कार्रवाई का सामना करने पर वे पास के वन क्षेत्र की ओर भाग गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *