संसद सत्र से पहले जम्मू कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस का आभार- CM अब्दुल्ला

CM Abdullah: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की कांग्रेस की पहल का स्वागत किया। जम्मू में एक समारोह से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा “जल्द से जल्द” बहाल किया जाए।

वो राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें सरकार से संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए विधेयक लाने की अपील की गई है।

Read also- अभिषेक बच्चन की एक्टिंग के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हर किरदार बखूबी निभाया

पत्र के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “ये बहुत अच्छी बात है, हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे जब विपक्ष संसद और दिल्ली में हमारी मांग को लेकर आवाज उठाएगा। मैं खरगे जी और राहुल जी का आभारी हूं कि उन्होंने केंद्र के समक्ष राज्य का मुद्दा उठाया।”उन्होंने कहा, “हम ऐसी कोई मांग नहीं कर रहे हैं जो हमसे वादा न किया गया हो। संसद, सुप्रीम कोर्ट और सार्वजनिक समारोहों में और बाहर भी हमसे बार-बार वादा किया गया कि सही समय पर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

Read also- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

अब्दुल्ला ने कहा, “आपको याद होगा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने (अनुच्छेद 370 पर) अपना आदेश पारित किया था, तो उसने जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने को कहा था। हम कह रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके, वो बात बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *