बिहार के आरा में अश्लील हरकत का विरोध करने पर दुल्हन के भाई को मारी गोली

देश में इस दौरान शादी का सीजन चल रहा है और इन शादियों में हो रही घटनाओं की खबरें भी सामने आ रही है। बुधवार रात बिहार के आरा में होने वाले शादी समारोह में अभद्र व्यवहार और फायरिंग का विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के भाई को गोली मार दी।

Read Also: जयराम रमेश ने जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कही ये बात

आपको बता दें, बिहार के आरा में बुधवार रात एक शादी समारोह में फायरिंग का मामला सामने आया है। सेना में हवलदार 38 साल के राजेश समारोह के दौरान नर्तकियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे कुछ युवकों को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी हुड़दंग मचा रहे युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी और वहां से भाग गए।

Read Also: जानें आज के मौसम का क्या रहेगा मिजाज, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल ?

शादी समारोह में अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने वाले बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली दुल्हन के भाई राजेश के दाहिने हाथ में लगी। नजदीकी स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *