Weather: दिसंबर के महीने में सर्दी की मार अभी इतनी नहीं बढ़ने लगी, जितने आसार लगाए जाते हैं। मौसम (Weather) विभाग ने अभी ठंड बढ़ने के कोई संभावना नहीं जताई है। उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार साफ बना हुआ है। पिछले काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है।
Read Also: Loneliness Problem: अकेलापन बना गंभीर वैश्विक समस्या, अकेलेपन से कैसे निपटें..आइए जानें
अगर तापमान की बात की जाए तो इसमें लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम (Weather) विभाग की मानें तो रामनगरी अयोध्या में सबसे कम 8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अगले 2 दिनों तक प्रदेश में तेज हवाएं चलेगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के बाद ही कोहरा छा सकता है।
Read Also: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा ब्लीडिंग आई वायरस का खतरा, बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
5 दिसंबर यानी आज उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार है। 6 दिसंबर को भी 20 से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में शुष्क रह सकता है। अभी तक घना कोहरा होने की किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है। 9 और 10 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं-कहीं धुंध और छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

