केंद्र सरकार ने मणिपुर के हिंसा प्रभावित 5 जिलों में फिर से लगा AFSPA आफ्सपा कानून

AFSPA law in Manipur:

AFSPA law in Manipur: केंद्र सरकार ने मणिपुर के 5 जिलों में आफ्सपा AFSPA लागू करने का निर्णय लिया है।इस फैसले के तहत इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, जिरीबाम, कांगपोकपाई और बिष्णुपुर के 5 पुलिस स्टेशनों को आफ्सपा AFSPA के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

Read also-गिरिडीह रैली में गृह मंत्री शाह बोले- वोटिंग के बाद सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू

वही केंद्र सरकार ने मणिपुर में नए सिरे से हमलों की घटनाओं और कानून व्यवस्था संबंधी मुद्दों के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीएपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियों को मणिपुर भेजा है जिनमें करीब 2,000 जवान हैं।सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इन जवानों को तत्काल हवाई मार्ग से भेजने और तैनात करने का आदेश जारी किया है।सूत्रों के मुताबिक, सीएपीएफ की जिन 20 कंपनियों को मणिपुर में तैनाती का आदेश दिया गया है, उनमें 15 सीआरपीएफ की और 5 सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ की हैं। राज्य में पिछले साल मई में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सीएपीएफ की 198 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं।

Read Also: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप: निशानेबाजी की प्रतियोगिता में 26 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत

इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के साथ सोमवार को मणिपुर के जिरीबाम जिले में भीषण मुठभेड़ में कम से कम 10 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। यह मुठभेड़ तब हुईं जब छद्म वर्दीधारी और अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के जाकुराधोर स्थित बोरोबेकरा थाने और निकटवरती सीआरपीएफ शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सीआरपीएफ ने भीषण मुठभेड़ के बाद अत्याधुनिक हथियारों की एक बड़ी खेप भी जब्त की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *