वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप: निशानेबाजी की प्रतियोगिता में 26 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत

भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में 26 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह चैंपियनशिप 9-13 नवंबर को दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह रेंज में खेली गई थी। चेक गणराज्य और इटली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस टूर्नामेंट में 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं।

Read Also: महाराष्ट्र चुनाव: BJP सांसद अशोक चव्हाण का बड़ा बयान, बोले- चुनाव में ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारे का कोई मतलब नहीं !

आपको बता दें, भारत ने देश की राजाधानी दिल्ली में आयोजित हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के टूर्नामेंट में 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। टूर्नामेंट में तीन पदक जीतने वाली अर्शदीप कौर ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार टूर्नामेंट था। वहीं इटली की जियाडा लोंगी ने स्कीट व्यक्तिगत, स्कीट टीम और स्कीट मिश्रित स्पर्धा में तीन स्वर्ण जीते हैं।

Read Also:दिल्ली में बेकाबू हुआ प्रदूषण, कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई और कम !

FISU (अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ) के उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत को विश्व विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इस प्रतियोगिता में 23 देशों ने भाग लिया और अगली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में चीनी ताइपे (ताइवान) में आयोजित की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *