देशभर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्यौहार ,वायरल हुई नमाज अदा की तस्वीरें

(अजय पाल) Bakrid 2023 -देशभर में माह ए जिलहिज्ज के चांद का दीदार होने के बाद गुरुवार 29 जून को ईद उल अजहा धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति व चैन की दुआ मांगी। ईद उल अजहा के मौके पर जामा मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की।जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 

ईद उल अजहा के मौके पर जामा मस्जिद व आस पास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े  इंतजाम किए गए थे।

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया गया। सुबह से मस्जिदों में अच्छा खासा भीड़ रही नमाजियों ने ईद के पर्व पर गरीबों लोगों को दान भी किया। राजधानी दिल्ली में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हालांकि बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हुई। वहीं इस मौके पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गुरुग्राम में लेजर वैली इलाके में मुसलमानों ने नमाज अदा की। नमाज की यह खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *