सुबह-सुबह सैर पर निकले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, लोगों से की मुलाकात

जयपुर- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार सुबह-सुबह जयपुर में सैर पर करने निकले। जहां उन्होंने सैर-सपाटे पर निकले लोगों से पार्क में मुलाकात भी की।

आपको बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को जयपुर के मानसरोवर सिटी पार्क में सुबह-सुबह सैर के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने पार्क में कुछ लोगों से बातचीत भी की और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Read Also: राजधानी में सर्दी का सितम जारी, कोहरे के कोहराम से आज थोड़ी राहत

गौरतलब है, नवंबर में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को दरकिनार कर भजन लाल शर्मा को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *