NCERT किताब मामले पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NCERT

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 8वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर अध्याय होने को लेकर बुधवार को कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद NCERT ने विवादित पाठ्यपुस्तक को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। इस मामले पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Read Also: मथुरा में होली उत्सव की धूम, लट्ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी द्वारा मामले का, तत्काल विचार करने के लिए उल्लेख किए जाने के बाद, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने NCERT की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका के बारे में ‘‘आपत्तिजनक’’ सामग्री का स्वतः संज्ञान लिया। पीठ स्वत: संज्ञान वाले इस मामले पर आज फिर सुनवाई करने वाली है।

NCERT की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में कहा गया है कि भ्रष्टाचार, बड़ी संख्या में लंबित मामले और काफी संख्या में न्यायाधीशों की कमी न्यायिक प्रणाली के समक्ष पेश आने वाली चुनौतियों में शामिल हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह ‘‘धरती पर किसी को भी’’ न्यायपालिका की सत्यनिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगा। इसके बाद, NCERT ने पाठ्यपुस्तक को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *