पूर्वी दिल्ली में दो बच्चों की लाश मिलने से मचा हड़कंप -जानें पुलिस को किस पर है शक?

Delhi Murder

Delhi Murder:पूर्वी दिल्ली में नौ साल की एक लड़की और उसका भाई शनिवार को घर में मृत मिले। वहीं उनकी मां घायल पाई गईं, जबकि उनके पिता लापता हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, उन्हें दोपहर दो बजे पांडव नगर के शशि गार्डन निवासी श्याम (42) के बारे में फोन आया, जो लापता हैं और उनका घर शुक्रवार से बंद है।पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची जहां घर बाहर से बंद मिला।

Read also-Panjab: पंजाब कांग्रेस के नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंदर 15 साल के एक लड़के और एक नौ साल की लड़की का शव मिला। उनकी मां कमरे में बेहोश मिलीं।पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया और महिला का इलाज किया जा रहा है।दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा संदेह है कि श्याम ने अपने बच्चों की हत्या कर अपनी पत्नी पर हमला किया हो और मौके से भाग गया।अधिकारी ने कहा कि श्याम को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

Read Also: Nuclear Clock:न्यूक्लियर क्लॉक की ओर बढ़े कदम, साइंटिस्ट्स को मिली बड़ी कामयाबी

अपूर्व गुप्ता, डीसीपी, पूर्वी दिल्लीँ:

आज तकरीबन दो बजे के करीब हमें पीसीआर कॉल मिली थी। उसमें कॉलर ने बताया था कि उसका भाई कल रात से लापता है। उसके घर का दरवाजा बंद है। तुरंत मौके पर पहुंची उन्होंने देखा कि घर के अंदर तीन लोग घायल रूप में पड़े मिले। जो लेडी थी मदर थी वो काफी गंभीर रूप से घायल थी। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। दो बच्चे भी मिले, जो डेड थे। इसमें हमने मर्डर केस रजिस्टर कर लिया है। आगे की तफ्तीश जारी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *