दिल्ली के सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने केंद्र को अनपढ़ सरकार बताकर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़ा किया। दिल्ली के सीएम ने कहा, ट्रेन में AC और स्लीपर कोच जनरल से ज्यादा बदतर हो गए हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, अच्छी खासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया। आज AC कोच जनरल से ज्यादा बदतर हो गए हैं। इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती। इन्हें समझ ही नहीं है। अनपढ़ सरकार है। हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?
केजरीवाल ने RJD के ट्वीट किया। इस ट्वीट में RJD ने लिखा है रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए यातना केंद्र बना दिया गया है। AC,स्लीपर या जनरल सभी की एक जैसी स्थिति है। लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने पर मजबूर हैं। सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है।
Read also –दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, जानिए लू से कब तक रहेगी राहत
आपको बता दे कि इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल किए। उन्होंने आरके पुरम में फायरिंग से दो महिलाओं की मौत पर दुख जताया और कहा,दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था LG की बजाय AAP सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

