UP News: उत्तर प्रदेश के चार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली …

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के चार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में बम रखे जाने का दावा करने वाले ईमेल के बाद मंगलवार को सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि, इमारतों को खाली कराने और गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।फिरोजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी और चंदौली में अधिकारियों को ईमेल मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ता, तोड़फोड़ विरोधी जांच दलों, डॉग स्क्वॉड और पुलिस को संबंधित कलेक्ट्रेट परिसर में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी इमारतों को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी ली गई।

Read also-Sports News: मीराबाई चानू को IWLF एथलीट आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

चारों जिलों के अधिकारियों ने कहा कि कोई विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली।उन्होंने कहा कि फर्जी ईमेल भेजने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।चंदौली में जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि खुद को गोपाल स्वामी बताने वाले एक व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट में संभावित बम विस्फोट की चेतावनी वाला एक ईमेल भेजा था, जो कथित तौर पर तमिलनाडु में राजनीतिक मुद्दों से जुड़ा था।

Read also- Health Tips: पानी पीने से पहले जान ले ये बात वरना हो जाएंगे इन गंभीर बीमारियों के शिकार

डीएम ने कहा, “भेजने वाले ने तमिलनाडु का पता भी दिया था। हमने तुरंत पुलिस अधीक्षक को सूचित किया और कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल विश्वसनीय नहीं लग रही थी, लेकिन फिर भी हमने पूरी सावधानी बरती।फिरोजाबाद में भी मंगलवार दोपहर को ईमेल के ज़रिए ऐसी ही धमकी मिली, जिसमें कहा गया था कि जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में विस्फोटक रखा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *