टाइगर 3 की कमाई में आया तूफानी उछाल, तीसरे संडे सलमान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली : Tiger 3 Box Office Collection Day 15: 12 नवंबर दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को अब तक कई उतार चढ़ाव देखने पड़े. जहां सलमान खान की फिल्म से लोगों को ढेरों उम्मीदें थी।वहीं हैरानी की बात ये है कि फिल्म का कलेक्शन वीकडेज में बढ़ने की बजाय घटता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिनों से अधिक का समय हो गया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

टाइगर 3 का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk.com के मुताबिक टाइगर 3 ने पहले हफ्ते 187.65 करोड़ कमाए (हिंदी: 183 करोड़; तेलुगु: 4.02 करोड़; तमिल: 63 लाख). फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 67.22 करोड़ है (हिंदी: 66 करोड़; तेलुगु: 75 लाख; तमिल: 47 लाख). 13वें दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ की कमाई की हिंदी: 3.75 करोड़; तेलुगु: 4 लाख; तमिल: 1 लाख) और 14वें दिन फिल्म का बिजनेस 5.77 करोड़ रुपए रहा (हिंदी: 5.75 करोड़; तेलुगु: 1 लाख; तमिल: 1 लाख). बात करें पंद्रहवें दिन की तो फिल्म ने भारत में 15वें दिन सभी भाषाओं में 6.65 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 271.09 करोड़ हो गया है।

Read also – उत्तरकाशी सुरंग हादसाः लखनऊ से मौके पर पहुंचे एआई और रोबोटिक्स विशेषज्ञ

कैमियो रोल में हैं शाहरुख खान

आपको बता दें कि टाइगर 3 में शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो था. इसे प्रशंसकों से भारी प्रतिक्रिया मिली. दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ में भी सलमान ने कैमियो किया था। एक-दूसरे की फिल्मों में उनके कैमियो को दर्शकों का भी समर्थन मिला है. टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सलमान ने पठान और टाइगर 3 में शाहरुख संग अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर बात करते हुए कहा था, “हमारी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से बेहतर है. जब ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है तो आप ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को समझ सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *