हिमाचल प्रदेश: चंबा में गुजरात के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत और 4 घायल

Chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार को कार के खाई में गिरने से छह पर्यटकों की मौत हो गई। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। Chamba

आपको बता दें, वाहन में सवार सभी पर्यटक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। Chamba

Read Also: राज्य स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह में CM नायब सैनी बोले- आज हम सबके लिए गर्व का दिन

यह दुर्घटना चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH-154A) पर ककीरा के पास सोमवार सुबह लगभग 3:00 बजे के करीब की है। गुजरात के 10 पर्यटक एक कार में सवार होकर मनाली/धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रहे थे। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण ककीरा-लाहडू मार्ग पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई है और अन्य 4 लोग घायल हैं। मरने वालों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने अंधेरे और बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। Chamba

चंबा में हुए इस दुखद हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। Chamba

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *