Kishtwar: जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादशा, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान घायल

Terrorists in J&K's Kishtwar: 

Terrorists in J&K’s Kishtwar: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या के बाद आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है।अधिकारियों ने बताया कि केशवान के जंगलों में सुबह करीब 11 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश दलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की केशवान वन में घेराबंदी की।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह उस जगह से कुछ किलोमीटर दूर है, जहां पर वीडीजी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के गोलियों से छलनी शव मिले थे।

Read Also: अमित शाह ने राहुल गांधी से किया सवाल, क्या वीर सावरकर के लिए 2 अच्छे शब्द बोल सकते हैं आप?

 दो लोगों की बेरहमी से हत्या-  उन्होंने कहा कि दो ग्राम रक्षा रक्षकों की हत्या के बाद कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में गुरुवार की शाम से अभियान जारी है।सेना की जम्मू की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, “आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में स्पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। ये वही ग्रुप है जिसने दो निर्दोष ग्रामीणों (ग्राम रक्षा रक्षकों) का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। उन्हें चुनौती दी गई और गोलीबारी शुरू हो गई।”

Read Also: Space News: वैज्ञानिकों को मिली नई पृथ्वी, सूर्य के अंतिम चरण में बन सकता है रक्षक

गोलीबारी में सेना के कई जवान घायल- अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत ‘गंभीर’ बताई गई है।इससे पहले, पुलिस प्रवक्ता ने भी पुष्टि की थी कि दो वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही है।अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि इलाके में तीन या चार आतंकवादी घिरे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *