छत्तीसगढ़ के मुंगेली में दर्दनाक हादसा, चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई दबे

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक स्मेल्टिंग प्लांट में साइलो गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दो और मजदूर हादसे में घायल हुए हैं, जबकि दो मजदूर लापता हैं। कुछ और मजदूरों की गिरे हुए ढांचे के नीचे फंसे होने की आशंका है।ये घटना जिले के सारागांव इलाके के प्लांट में हुई।अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट में साइलो (लोहे का एक बड़ा कंटेनर जिसका इस्तेमाल भारी मात्रा में किसी चीज को जमा करने के लिए किया जाता है) गिरने से उसके नीचे साइट पर मौजूद कुछ मजदूर फंस गए।

Read also-गृह मंत्री शाह ने नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।प्लांट प्रबंधन के हवाले से बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि दो मजदूर लापता हैं और मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं।जिला कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर हैं और उन्हें ढूंढने की कोशिश जा रही है।प्लांट प्रबंधन के अनुसार, स्पंज आयरन बनाने वाली फैक्ट्री में अलग-अलग शिफ्ट में करीब 350 मजदूर काम करते हैं।

Read also-लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत और स्कॉटलैंड की संसद पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि लंच ब्रेक के समय दुर्घटना होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *