Uttar Pradesh: महाकुंभ में शामिल न हो पाने वाले लोगों के लिए त्रिवेणी संगम का जल संभल लाया गया

Uttar Pradesh: संभल प्रशासन ने रविवार को उन लोगों के लिए प्रयागराज से त्रिवेणी संगम का जल मंगाया, जो किन्हीं वजहों से महाकुंभ में पवित्र स्नान नहीं कर सके। पवित्र जल को कई स्थानीय कुंड में छोड़ दिया गया ताकि श्रद्धालु उनमें डुबकी लगा सकें।

Read Also: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

इस पर SDM वंदना मिश्रा ने कहा, “और जो तीर्थ चिन्हित हैं इसके अलावा, एक बाबा सोमनाथ का जो कुंड है, स्थानीय लोग जानते हैं उसको, वहां जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र कुंड पर जाएगा और इसके अलावा जो मृत्युंजय महादेव का जो कुंड है। उन्होंने कहा, “जल को यहां लाने का मतलब ये है कि बहुत से लोग जो वृद्ध हैं, अशक्त हैं उन तक ये महाकुंभ का लाभ पहुंच सके। जो लोग किन्हीं कारणों से, स्वास्थ्य कारणों से नहीं जा पाए हैं उन तक और जन-जन तक इसको पहुंचाया जा सके।”

Read Also: चैपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। सरकार के अनुसार, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले महाकुंभ में देश-दुनिया से 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र स्नान किया। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *