UNGA: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग,भारत ने जमकर लताड़ा

Kashmir at UNGA:

Kashmir at UNGA: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, उससे फर्क नहीं पडता पाकिस्तान भारत के बारे में क्या सोचता है।भारत ने पाकिस्तान पर बार-बार झूठ फैलाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया है

पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का जिक्र किए जाने के बाद भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है।यूएन में भारत के स्थायी काउंसलर  प्रतीक माथुर ने मंगलवार को कहा कि आज एक प्रतिनिधिमंडल ने निराधार और मिथ्यापूर्ण बातें फैलाने के लिए इस मंच का दुरुपयोग किया। हालांकि, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। ये पहले भी होता रहा है।

Read also-SP Youth Protest: लखनऊ में नीट परीक्षा स्कैम पर सपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

उन्होंने कहा कि मैं इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया देकर इन टिप्पणियों को बढ़ावा नहीं दूंगा।माथुर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा में भारत की ओर से बयान दे रहे थे।इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने चर्चा के दौरान महासभा के मंच से अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के अलग-अलग मंचों पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे को अक्सर उठाता रहता है।

Read Also: CM सैनी ने दिया स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को तोहफा, 25 हजार से 40 हजार किया पेंशन

यूएन में भारत के स्थायी मिशन के मंत्री प्रतीक माथुर ने कहा कि इससे पहले एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का गलत इस्तेमाल बेतुकी बातें फैलाने के लिए किया, जो कोई हैरानी की बात नहीं है।मैं इन बयानों पर कोई रिस्पांस नहीं दूंगा, सिर्फ इस प्रतिष्ठित संस्था का समय बचाने के लिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *