Union Budget 2026: भारत की लेक सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग आगामी केंद्रीय बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में उदयपुर और देश के दूसरे हिस्सों, खासकर दक्षिण भारत के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करना शामिल है। वे मेवाड़ क्षेत्र के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन शुरू करने की भी मांग कर रहे हैं। Union Budget 2026
पर्यटन उद्योग के लिए कर छूट की मांग के अलावा, कई होटल व्यवसायी घरेलू यात्रा करने वाले लोगों के लिए आयकर छूट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। होटल व्यवसायी एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारी कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक और प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि उदयपुर राजस्थान में हस्तशिल्प निर्यात का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र है। उनका यह भी कहना है कि घरेलू पर्यटकों की संख्या में खास बढ़ोतरी हुई है, लेकिन खर्च में उस अनुपात में वृद्धि देखने को नहीं मिली है।
Read Also: Madhya Pradesh: जबलपुर में फिजियोथेरेपी के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए वैश्विक टैरिफ ट्रेड वॉर की वजह से निर्यात को भी नुकसान हुआ है। उद्योग जगत इन घटनाक्रमों के असर को कम करने में मदद के लिए सरकार से एक योजना की मांग कर रहा है। उदयपुर के पर्यटन उद्योग को आगामी केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं और वो आस लगाए है कि एक फरवरी को जब बजट पेश होगा तो उसकी कुछ मांगें पूरी हो जाएंगी। Union Budget 2026
