केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रहेंगे छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरा पर

AMIT SHAH ON CONGRESS

(विजय पचौरी): छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे शाम 5 बजे एयर फोर्स के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद यहां से वे हेलीकोप्टर के माध्यम से करनपुर के कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप जाएंगे। यहां अफसर और जवानों से अमित शाह मुलाकत करेंगे। इसी कैंप में रात गुजारेंगे। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम में जवान परेड करेंगे। डॉग शो होगा, साथ ही अन्त और कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। अमित शाह CRPF की फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

Read also:- छत्तीसगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, लगो में फैला डर का माहौल

अमित शाह के दो दिवसीय बस्तर दौरे को लेकर फोर्स भी अलर्ट है, कैंप के आस-पास के इलाकों में करीब 5 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। जवान लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं। बाहरी लोग यदि गांव में प्रवेश कर रहे हैं तो उनसे भी पूछताछ की जा रही है। 25 मार्च की सुबह करीब 8 बजे वे CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां करीब 10:30 तक वे रहेंगे। जिसके बाद वे नागपुर के लिए निकलेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *