केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई यात्रा के दौरान बुरे अनुभव का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई यात्रा के दौरान बुरे अनुभव का किया जिक्र

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक हवाई यात्रा के दौरान बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है अपने साथ हुई घटना का जैसे ही केंद्रीय मंत्री में जिक्र करते हुए ट्वीट किया यह ट्वीट वायरल हो गया।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि जब कोई यात्री विमानन कंपनी को पूरा भुगतान कर रहा है तो क्या उसे अच्छी सुविधा नहीं मिलनी चाहिए।दरअसल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक कार्यक्रम के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर भोपाल से दिल्ली जाना था जैसे भी वह फ्लाइट में चढ़े तो टूटी और धंसी हुई सीट बैठने को मिली इस पर बैठने में उनको काफी परेशानी हो रही थी उन्होंने तुरंत स्टाफ को बुलाया और  पूछा कि जब सीट टूटी हुई थी तो आवंटित क्यों की।

Read Also: Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दुबई रवाना

इस पर स्टाफ ने शिवराज सिंह से कहा कि इस टूटी सीट के बारे में प्रबंधन को वह पहले ही सूचित कर चुके हैं. प्लेन में ऐसी और भी कई सीटें हैं, जो टूटी और बेकार हैंइस पर शिवराज चौहान ने प्रबंधन से कहा था कि इन सीटों का टिकट नहीं बेचना चाहिए। हालांकि दूसरे यात्रियों ने उनको अपनी सीट ऑफर भी की। उनसे काफी आग्रह किया कि वह उनकी सीट पर बैठ जाएं. लेकिन अपने लिए किसी और को तकलीफ देना उनको अच्छा नहीं लगा।मंत्री जी ने उसी टूटी हुई सीट पर बैठकर पूरी यात्रा करने का फैसला लिया और इस हवाई यात्रा के बुरे अनुभव को लेकर एक ट्वीट शेयर कर दिया जो वायरल हो गया।

Read Also: अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर गरमाई सियासत, BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब CM पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कोई यात्री विमानन कंपनी को पूरा भुगतान कर रहा है तो क्या उसे अच्छी सुविधा नहीं मिलनी चाहिए उनको लगा था कि टाटा प्रबंधन के हाथ में आने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये उनका भ्रम निकला।बाद में एयर इंडिया ने फ्लाइट में हुई असुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज से माफी मांग ली है। कंपनी की तरफ से एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा गया कि आप निश्चिंत रहें। कंपनी इस मामले पर पूरा ध्यान दे रही है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *