केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल बनने जा रही हैं दुल्हन, नागौर के इस फोर्ट में लेंगी सात फेरे

Smriti Irani daughter wedding, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल बनने जा ....

अजय पाल – अमेठी से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी की शादी की तैयारियां बड़े जोरो शोरो से चल रही है। शनैल ईरानी ने दिसंबर के महीने में सगाई की थी। और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी। स्मृति ईरानी की बेटी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ हो रही है। ऐसे में राजस्थान के खींवसर फोर्ट को बहुत ही खास अंदाज में सजाया जा गया है। इस शादी समारोह में राजनेता के साथ फिल्मी जगत के सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

नहीं अगर हम स्मृति ईरानी के करियर की बात करें तो उन्होंने धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने फिल्मी शुरुआत की थी। उसके बाद वह राजनीति में आ गई। मोदी की सरकार में स्मृति ईरानी पहले शिक्षा मंत्री रहीं और उसके बाद उन्हें कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एक ओर जहां सिध्दार्थ कियारा की शादी सोशल मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी भी शादी के बंधन में बंधने वाली है।

इस बात की जानकारी खुद स्मृति इरानी ने दी। स्मृति इरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इसके बारे में जानकारी दी है। स्मृति ने अपनी बेटी शैनेल इरानी व उनके फिऑन्से की फोटो शेयर की। इस फोटो में शैनेल खड़ी हुई है व उनके ब्वायफ्रेंड अर्जुन भल्ला पैर पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। मंगलवार से शैनेल इरानी की शादी की तैयारी शुरु हो गयी है।

Read also:- भारत के नक्शे पर चले ‘खिलाड़ी’ तो भड़के देशभक्त, ट्रोलर्स बोले कुछ तो शर्म करो

यह कार्यक्रम 7 फरवरी से शुरु होकर 9 फरवरी तक चलेगा। शादी के लिए खीसवर फोर्ट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मंडप की सजावट के लिए विशेष इंतजाम किये गये है। फिल्म जगत की तमाम हस्तियां भी शादी समारोह में शामिल हो सकती है। शैनेल ईरानी 9 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगी। शैनेल ईरानी पेशे से एक एडवोकेट है। वहीं अगर हम बात करें शैनेल ईरानी के पति की तो उन्होंने लंदन से एमबीए किया है ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी नागौर के खिवसर फोर्ट में होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *